जमीन का कागजात नहीं है तो कैसे करें सर्वे, तुरंत जानिए?

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। लेकिन बहुत से लोगों के पास जमीन का कागज मौजूद नहीं हैं। जिससे उन्हें सर्वे में परेशानी हो रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ख्याल रखते हुए जमीन सर्वे करा सकते हैं।

जमीन का कागजात नहीं है तो कैसे करें सर्वे, तुरंत जानिए?

1 .जमीन सर्वे कराने के लिए आप सबसे पहले सर्वे अधिकारी से सर्वे फॉर्म लेकर अपनी जमीन की पूरी डिटेल्स को सही-सही भरे।

2 .आपके पास जमीन का कागज मौजूद नहीं हैं तो आप बिहार सरकार की वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का कागज निकाल सकते हैं।

3 .आपको जमीन मालिक का नाम, खाता नंबर याद रहना चाहिए। जमीन का केवाला निकल जायेगा। इससे आप सर्वे करा सकते हैं।

4 .अगर आपका जमीन आपके दादा, या प्रदादा के नाम हैं तो आपको वंशावली फॉर्म भरनी होगी। इसमें आपको इसकी जानकारी देनी होगी।

5 .बता दें की जमीन सर्वे से नया खतियान तैयार होगा। इससे जमीन की जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी और जमीन जीवित रैयत के नाम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment