खबर के मुताबिक ट्रैफिक SP अमरकेश दारपीनेनी ने कहा है की शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया जाएगा। जो लोग ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करते हैं उनपर कारवाई की जाएगी। अफसर और जवान मुस्तैदी से नियमों का पालन नहीं करने वालों को पकड़ेंगे।
पटना में 10 दिनों तक होगी बाइक, कार की चेकिंग, देखें जुर्माना लिस्ट?
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 5000 का जुर्माना।
रॉंग साइड गाड़ी चलाने पर 5000 का जुर्माना।
बिना परमिट ऑटो चलाने पर 2000 जुर्माना।
बाइक पर पीछे बैठने वाला हेलमेट ना पहना हो तो जुर्माना 1000
बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1000 का जुर्माना।
कार में ड्राइवर या पैसेंजर के सीट बेल्ट ना लगाने पर जुर्माना 1000

0 comments:
Post a Comment