Bihar Police SI भर्ती: बिहार दारोगा की बहाली प्रक्रिया शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस में दरोगा बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार दरोगा के शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई हैं। बता दें की पहले दिन इस भर्ती प्रक्रिया में 500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमे 453 उपस्थित हुए। इसमें करीब 200 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

खबर के अनुसार इन सफल उम्मीदवारों को गोला फेंक, लम्बी और ऊंची कूद में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने वालों का मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा। फिर इनके दस्तावेज की जांच होगी। इस तरह से दरोगा भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।

अभी वर्तमान में और भी पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी हैं। बता दें की यह शारीरिक दक्षता परीक्षा गर्दनीबाग हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा हैं। अंतिम चरण में सभी अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट जांचा जायेगा।

बता दें की पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 3 अप्रैल से महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा। महिलाओं को भी गोला फेंक, लम्बी और ऊंची कूद से गुजरा होगा। अंत में सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment