बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। यह प्रक्रिया पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती को लेकर शुरू की गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के 17 सब्जेक्ट्स के 384 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. जितेंद्र कुमार ने कहा है की साल 2018 में भी इन पदों पर भर्ती को लेकर वैकेंसी निकली थी। लेकिन भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। जो लोग उस समय आवेदन किये थे उन्हें इस बार आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना नहीं होगा। वहीं जनरल, ओबीसी और बीसी के लिए 1000 रुपए और एससी एसटी के लिए 750 रुपए शुल्क फीस निर्धारित की गई हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.ppup.ac.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल 2021

नौकरी का स्थान: पटना, बिहार।

0 comments:

Post a Comment