बिहार में शुरू हुआ इस फाेरलेन सड़क का निर्माण, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मीठापुर-महुली सतही/एलिवेटेड फाेरलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो जगा हैं। बहुत जल्द इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।

खबर के मुताबिक मीठापुर फ्लाईओवर से महुली हाॅल्ट तक बनने वाले इस सड़क के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी ने परसा रेलवे स्टेशन के पास पाइलिंग की लोड टेस्टिंग आरंभ की हैं। इसके लिए सरकार की ओर से राशि मंजूर कर दी गई हैं।

बता दें की मीठापुर-महुली सतही/एलिवेटेड फाेरलेन सड़क परियोजना में कुल 1031 करोड़ खर्च आएंगे। निर्माण एजेंसी साल 2024 तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर देगा। बहुत जल्द आपको इस फोरलेन सड़क के निर्माण में तेजी देखने को मिलेगी।

इस सड़क के निर्माण हो जानें से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आवागवन भी आसान हो जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment