सरकारी नौकरी: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के प्राइमरी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की बहुत जल्द भर्ती की जाएगी। इसकी जानकारी खुद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने दी है। 

उन्होंने कहा है की 69 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 5000 पद रिक्त रह गए हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभाग के ओर से तीसरी मेरिट लिस्ट बहुत जल्द निकाली जाएगी। इस मेरिट लिस्ट के द्वारा खाली पड़े इन पदों को भरा जायेगा।

बता दें की विभाग ने 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर मेरिट सूची जारी की थी। इस मेरिट सूची से अब तक दो चरणों में लगभग 64 हजार शिक्षकों की भर्ती हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी करीब 5000 पद खाली हैं। इन पदों को भर्ती को लेकर विभाग तैयारी में जुटा हुआ हैं।

बहुत जल्द विभाग की ओर से तीसरी मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा। इसके बाद इन खाली पदों को भी भर दिए जाएंगे। उम्मीदवार बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की कभी भी भर्ती को लेकर सूचना जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment