कर्मचारी चयन बोर्ड में 972 पदों पर वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : कर्मचारी चयन बोर्ड (SSB) ने राज्य के विश्वविद्यालयों में लेक्चरर के 972 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 मार्च 2021 से लेकर 21 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार वेबसाइट  ssbodisha.nic.in पर जा कर आज यानि की 22 मार्च 2021 से ऑनलाइन आवेदन करें। 

आवेदन शुल्क :  सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC/PWD के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया हैं।

नौकरी का स्थान : उड़ीसा।

0 comments:

Post a Comment