पटना में जमीन खरीदना होगा मंहगा, जानें कौन-कौन इलाकें होंगे महंगे

न्यूज डेस्क: पटना में जमीन खरीदने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कुछ इलाकों में जमीन का सर्किल रेट बढ़ सकता हैं। इससे आपको जमीन खरीदने में पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

कौन-कौन इलाकें होंगे महंगे। 

पटना के गोला रोड, पटना-डोभी एनएच, नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर, चिरौरा, पालीगंज, सबलपुर, फतुहा, खुसरूपुर, बाढ़, बख्तियारपुर, बिक्रम, मसौढ़ी, बिहटा, संपतचक ,आशियाना, रूपसपुर नहर, बिहटा सरमेरा फोरलेन, और मोकामा में  सर्वेक्षण का काम किया जा रहा हैं।

खबर के मुताबिक इन इलाकों में सर्वेक्षण का काम 25 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि सर्वेक्षण रिपोर्ट में 31 मार्च के पहले राज्य सरकार अपनी स्वीकृति देती है तो एक अप्रैल 2021 से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।

कितना बढ़ेगा सर्किल रेट: बता दें की पटना के इन इलाकों में सर्किल रेट 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। वहीं लिंक रोड में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। बहुत जल्द इसको लेकर आधिकारिक सुचना जारी किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment