पटना वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो आज से होगी कार्रवाई

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोग आज से सावधान हो जाएं वरना पुलिस आप पर कारवाई कर सकती हैं। दरअसल पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से सख्ती बरती जाएगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं।

पटना वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो आज से होगी कार्रवाई। 

1 . पटना के DM डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है कि दुकानों में मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। 

2 .उन्होंने सख्त आदेश देते हुए कहा है की दुकानों की जांच के दौरान अगर दुकानदार और उपभोक्ता बिना मास्क के मिल गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ दूकान को भी सील किया जायेगा।

3 .पटना में सभी व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के दिखाई देने पर 50 रुपए का जुर्माना लिया जाएगा।

4 .बता दें की आज से सभी वाहनों में मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग की चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जायेगा।

5 .पटना में रहने वाले सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए आदेश जारी किया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment