BSSC भर्ती: बिहार में 12140 पदों पर होने जा रही भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) बहुत जल्द 12140 पदों पर भर्ती करेगा। इसको लेकर नोटिश जारी किया जायेगा।

बता दें की बिहार BSSC टाइपिंग टेस्ट की तैयारी कर रहा। टाइपिंग टेस्ट के लिए सेंटर नहीं मिलने के कारण इस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही हैं। बता दें की बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) अब अप्रैल महीने में टाइपिंग टेस्ट आयोजित करेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती:

निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों पर नियुक्ति होगी।

आइपीआरडी में लिपिक के 35 पदों पर नियुक्ति होगी।

पर्यावरण विभाग में वनरक्षी के 693 पदों पर नियुक्ति होगी। 

ग्रामीण विकास विभाग में पंचायत सचिव के 3161 पदों पर नियुक्ति होगी। 

भूमि एवं राजस्व विभाग में राजस्व कर्मचारी के 4353 पदों पर नियुक्ति होगी।

पुलिस विभाग में आशु सहायक अवर निरीक्षक के 87 पदों पर नियुक्ति होगी।

अल्पसंख्यक विभाग में सहायक उर्दू अनुवादक के 96 पदों पर नियुक्ति होगी। 

पुलिस विभाग में टंकण सहायक अवर निरीक्षक के 78 पदों पर नियुक्ति होगी।

जिला उपभोक्ता फोरम में आशुटंकक-आशुलिपिक के 61 पदों पर नियुक्ति होगी।

0 comments:

Post a Comment