बिहार में मुखिया को कौन-कौन सी जिम्मेदारी होती हैं, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार के ग्राम पंचायतों में जो प्रधान होता हैं उसे मुखिया कहा जाता हैं। पंचायती राज विभाग के मुताबिक बिहार में मुखिया को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में मुखिया को कौन-कौन सी जिम्मेदारी होती हैं। 

बिहार में मुखिया को कौन-कौन सी जिम्मेदारी होती हैं, जानिए

1 .बिहार में मुखिया को ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित करना और उनकी अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी होती हैं। 

2 .आपको बता दें बिहार के ग्राम पंचायत के कार्यकारी प्रशासन की देख-रेख करने की जिम्मेदारी मुखिया की होती हैं। 

3 .बिहार के ग्राम पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों की देख-रेख और दिशा नियंत्रण करने की जिम्मेदारी भी मुखिया के पास होती हैं। 

4 .बिहार में ग्राम पंचायत की कार्ययोजनाओं एव उसके प्रस्तावों को लागू करने का अधिकार भी मुखिया के पास होता हैं। 

5 .बिहार में  ग्राम पंचायत द्वारा तय किए टैक्सों, चंदों और फीसों की वसूली करने का अधिकार भी मुखिया को दिया गया हैं। 

6 .पंचायती राज विभाग या  राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई अन्य जिम्मेदारियों और कार्यों को पूरा करने का अधिकार भी मुखिया के पास होता हैं।

0 comments:

Post a Comment