लखनऊ : यूपी में नौकरी की बहार, अगले साल 25000 कांस्टेबल भर्ती, जानिए योग्यता

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल यूपी में नौकरी की बहार होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) नए साल में कांस्टेबल जीडी के 25000 पदों पर भर्ती शुरू कर सकता है। इसके लेकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जायेगा। 

आपको बता दें की यूपी पुलिस डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन भर्ती बोर्ड को भेजा दिया हैं। उम्मीद की जा रही हैं की दिसंबर के अंत तथा जनवरी के शुरुआत में विज्ञापन जारी किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

योग्यता : 25000 कांस्टेबल भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। साथ ही साथ आयु में छूट भी दिया जा सकता हैं। 

यहां जारी होगा नोटिश : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। आप इस वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment