खबर के अनुसार नए साल के मौके पर बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 291 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से नेचर सफारी, राजगीर के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए कुल 38 पदों पर बहाली होगी।
वहीं ईको पर्यटन के विकास के निमित्त ईको पर्यटन संभाग में विभिन्न कोटि के कुल 224 पदों पर भर्ती होगी। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई हैं। साल 2022 में इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की नीतीश सरकार ने राजगीर जू सफारी के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 29 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के भी आदेश दिए हैं। जो लोग इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
0 comments:
Post a Comment