पटना : बिहार में 3 नये नगर निकाय का हुआ गठन, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबीक नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई हैं। इस बैठक में 3 नये नगर निकाय का गठन करने का फैसला लिया गया हैं। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।

खबर के अनुसार नीतीश कैबिनेट की बैठक में तीन नए नगर निकायों के गठन के साथ साथ सात नगर निकायों का उत्क्रमण और दो नगर निकायों के क्षेत्र में विस्तार एवं सात नगर निकायों के क्षेत्र नाम में संशोधन की स्वीकृति दी गई हैं।

आपको बता दें की पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन को नया नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति दी गई है। जबकि इटाढी भी अब नगर पंचायत होगा, मुंगेर का संग्रामपुर नगर पंचायत होगा। वहीं बड़हिया अब नगर परिषद होगा और इस्लामपुर भी अब नगर परिषद होगा।

कैबिनेट की बैठक में पटना के मनेर को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। जबकि सहरसा को भी उत्क्रमित कर नगर निगम बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत कमतौल अहियारी के नाम से जाना जायेगा। जाले को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। 

छपरा नगर निगम क्षेत्र को भी विस्तार किया गया है। झाझा को नगरपरिषद और झंझारपुर को उत्क्रमित कर नगर परिषद बनाया गया है। योगापट्टी नपं का क्षेत्र विस्तार किया गया है, हिसुआ का क्षेत्र भी विस्तार किया गया है, कमतौल का क्षेत्र विस्तार किया गया हैं, राजगीर नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार के साथ-साथ शिवहर नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है।

0 comments:

Post a Comment