पटना : बिहार में कई जिलों के SP का तबादला, यहां देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबकि नीतीश सरकार ने बिहार में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

बिहार में कई जिलों के SP का तबादला, यहां देखें लिस्ट

अशोक मिश्रा को नालंदा का SP की जिम्मेदारी दी गई है। 

जितेंद्र कुमार को कटिहार का नया SP बनाया गया है।

प्रमोद कुमार मंडल को पटना का नया रेल SP बनाया गया है।

मानवजीत सिंह ढिल्लो को पटना के नया SSP बनाया गया है।

राजेश कुमार को पटना के सिटी SP वेस्ट की जिम्मेदारी दी गई।

मधेपुरा के SP योगेंद्र कुमार को बेगूसराय का नया SP बनाया गया है। 

अररिया के SP हृदय कांत को समस्तीपुर का नया SP बनाया गया है। 

दरभंगा के SSP बाबू राम को भागलपुर का नया SSP बनाया गया है। 

पटना के ट्रैफिक SP डी अमरकेश को सुपौल का नया SP बनाया गया है। 

शिवहर के SP संजय भारती को कटिहार रेल का नया SP बनाया गया है। 

BSAP के ASP अनंत कुमार राय को शिवहर का नया SP बनाया गया है। 

बेगूसराय के SP अवकाश कुमार को दरभंगा का नया SSP बनाया गया है। 

किशनगंज के SP कुमार आशिष को पूर्वी चंपारण का नया SP बनाया गया है।

मधुबनी में जयनगर के SDPO शौर्य सुमन को जमुई का नया SP बनाया गया है। 

मुजफ्फरपुर के सिटी SP राजेश कुमार को मधेपुरा का नया SP बनाया गया है। 

मुजफ्फरपुर के रेल SP अशोक कुमार सिंह को अररिया का नया SP बनाया गया है। 

पटना के सिटी SP सेंट्रल अम्बरीश राहुल को ट्रैफिक SP का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

दरभंगा के सिटी SP अशोक कुमार प्रसाद को मुजफ्फरपुर रेल का नया SP बनाया गया है। 

राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर इनामुलहक हक मैगनु को किशनगंज का नया SP बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment