रांची : झारखंड में इन लोगों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, जानिए

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड सरकार राशनकार्ड धारकों को पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये की छूट देने जा रही हैं। इसको लेकर झारखंड सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार झारखंड सरकार आर्थिक रूप से गरीब बाइक और स्कूटर चालकों को पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देगी। ये लोग 10 लीटर पेट्रोल सस्ता ले सकते हैं। हालांकि पेट्रोल लेते समय इन्हे पेट्रोल पम्प पर पूरा पैसा देना होगा।

आपको बता दें की सरकार डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सब्सिडी के रूप में ये पैसे बाइक-स्कूटर चालकों के बैंक खाते में भेजेगी। इससे आर्थिक रूप से गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी कई परेशानी दूर होगी।

मिली जानकारी के अनुसार इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू हो जायेगा। राशनकार्ड धारकों को झारखंड सरकार प्रति महीने 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर यानि की 250 रुपए की राहत देगी। ये पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment