48 गांवों से गुजरेगी पटना-सासाराम फोर लेन हाइवे, जानिए रूट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-सासाराम फोर लेन हाइवे बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इस हाईवे के निर्माण को लेकर जमीन का अधिग्रहण भी शुरू कर दिया जायेगा।

खबर के अनुसार यह हाईवे पटना से सासाराम तक जाने के क्रम में कोईलवर से भोजपुर में प्रवेश करेगी और उसके बाद उदवंत नगर, गड़हनी और चरपोखरी से होते हुए तरारी से आगे निकल जाएगी। इससे करीब 48 गांव  के लोगों को फायदा होगा, जिनकी जमीन इसमें जाएगी उन्हें भरपूर मुआवजा मिलेगा।

आपको बता दें की या फोर लेन हाइवे उदवंतनगर प्रखंड में कसाप, एडौरा, डेम्हां, बकरी, पियनिया, खजुआरा, देवरिया मौजा और कोईलवर प्रखंड में जलपुरा, कुरी, मानपुर, कोसिहान और खनगांव मौजा से गुजरेगी। जबकि तरारी प्रखंड के महेशडीह, महादेवपुर, अकरौंज, तरारी, बड़कागांव, सुरमना, भदसौर, डुमरिया, इटूही, रनी, निर्भय डिहरा, किरथपुर, गाजोडीह, धनगांवा, कुरमुरी मौजा से गुजरेगी।

वहीं यह सड़क गड़हनी प्रखंड में बहरी, करनौल चांदी, काडप, रंधौली, बधवां, धमनिया, गड़हनी, पड़रिया मौजा से गुजरेगी। जबकि चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा, कुसुमी, कुम्हीला, रेकुरा, मधुरी, पांडेडीह, पठखौली, सुंदरपुर, केशवपुर, जनपाडीह, जयरामपुर, कोरी मौजा से गुजरेगी।

0 comments:

Post a Comment