खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर से झारखंड के टाटा, रांची के लिए परिवहन विभाग ने बसों का परमिट जारी कर दी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए भी बसों के परिचालन का परमिट जारी किया गया हैं। बहुत जल्द इसका परिचालन शुरू हो जायेगा।
आपको बता दें की नये साल में यात्रियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम टाटा, रांची और गोरखपुर जाने वालों को सौगात देगी। हालांकि अभी तक बस का किराया जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन निजी बस से काफी कम किराया लिया जायेगा।
लंबे समय से लोग ये मांग कर रहे थें की मुजफ्फरपुर से टाटा-रांची के लिए बसों का परिचालन शुरू किया जाये। अब बिहार परिवहन विभाग ने इसको लेकर स्वीकृति दे दी हैं। झारखंड सरकार से काउंटर साइन होने के बाद बसों का परिचालन किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment