पटना : बिहार में गंगा पर बनेगा एक और सिक्‍स लेन पुल

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस पुल के निर्माण होने से उत्तर बिहार आना-जाना आसान हो जायेगा। इससे लोगों की परेशानियां दूर हो जाएगी। 

खबर के अनुसार पटना के दीघा और सारण के सोनपुर के बीच जेपी सेतु के समानांतर प्रस्तावित पुल अब चार लेन की जगह छह लेन का बनाया जायेगा। इसको लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया हैं। बहुत जल्द इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

आपको बता दें की गंगा नदी पर बनने वाले इस सिक्स लेन पुल के बारे में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी हैं। पथ निर्माण मंत्री ने बताया है कि नए पुल के निर्माण को ले बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने डीपीआर तैयार किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण में सौ मीटर से लंबे स्पैन के निर्माण के लिए उन्नत तकनीक के अल्ट्रा हाई परफार्मेंस कंक्रीट का उपयोग किया जाएगा। इससे परियोजना की लागत कम आएगी और पुल भी काफी मजबूत होगा।

0 comments:

Post a Comment