बिहार के सारण जिले में 16 थानेदारों का तबादला, देखिए लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के सारण से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सारण जिले में 16 थानेदारों का तबादला कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी मिल सकें। 

आपको बता दें की एसपी ने दिशा निर्देश पर विभिन्न थानों में तैनात 16 थानेदारों का दूसरे थानों में तबादला किया गया है। साथ ही साथ इन सभी 16 थानेदारों और ओपी अध्यक्ष को तत्काल नए थाने में योगदान देने का निर्देश भी दे दिया गया है। 

बिहार के सारण जिले में 16 थानेदारों का तबादला, देखिए लिस्ट?

दिघवारा थानाध्यक्ष शोएब आलम को तरैया थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

मसरक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को दिघवारा थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

जनता बाजार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को भेल्दी थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

तरैया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को डेरनी थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

रितेश मिश्रा को मशरक थाना अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। 

भेल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को बनियापुर थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

डेरनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास को जलालपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं।

अकिलपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा को डोरीगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं।

साहाजितपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को अवतार नगर थानाध्यक्ष की कमान दी गयी हैं। 

बनियापुर थाना में पदस्थापित पिंटू कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

मशरक थाना में पदस्थापित शिवनाथ राम को नगरा ओपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

जलालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रामयश राय को अकिलपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

नगरा ओपी प्रभारी अध्यक्ष सुनील प्रसाद को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

सोनपुर थाना में पदस्थापित देवानंद कुमार को दरियापुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं। 

दरियापुर थाना के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को नगर थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

डोरीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार को जनता बाजार का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment