बक्सर : बिहार में इन जमीनों की खरीद बिक्री पर है रोक

बक्सर : बिहार के सभी जिलों में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कुछ लोग ऐसी जमीन की खरीदारी कर लेते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में कई तरह की क़ानूनी लफड़े का सामना करना पड़ता हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में कई ऐसी जमीन हैं जिसे खरीद-बिक्री करना गैर क़ानूनी माना जाता हैं। सरकार ने इन जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा रखी हैं। इसलिए अगर आप बिहार में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें।

बिहार में इन जमीनों की खरीद बिक्री पर है रोक?

मंदिर-मठ की जमीन : बता दें की बिहार में मंदिर-मठ के जमीन की खरीद बिक्री पर सरकार के द्वारा रोक लगाई गई हैं। इसलिए आप इस जमीन की खरीदारी न करें। 

गैर मजरुआ : बिहार में गैर मजरुआ जमीन सरकार के अधिकार में आती हैं। इस जमीन की खरीद-बिक्री करना पूरी तरह से गैर क़ानूनी हैं। 

केसरे हिन्द: बिहार में केसरे हिन्द की जमीन बिहार सरकार के साथ साथ भारत सरकार की जमीन होती हैं। इस जमीन की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती।

खास महाल : बता दें की खास महाल की जमीन भी सरकार के अधिकार में आती हैं। इस जमीन की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती।

0 comments:

Post a Comment