बिहार में बक्सर-भोजपुर से लेकर पटना-नालंदा तक होगी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार में बक्सर-भोजपुर से लेकर पटना-नालंदा तक बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार आज बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गोपालगंज, गया, पटना, नालंदा में एक से दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

बता दें की बिहार के इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बिहार के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया हैं।

वहीं बिहार के भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

0 comments:

Post a Comment