लुधियाना में 8 निगम कर्मचारी सस्पेंड,12 को नोटिस

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में 8 निगम कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया हैं। साथ ही साथ 12 कर्मचारियों को नगर निगम के द्वारा नोटिश भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार लुधियाना नगर निगम के 46 लागों के अकाऊंट में करीब 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हो गए थे, इसका खुलासा कैग की जांच के दौरान हुआ है। इसके बाद नगर निगम ने एक्शन लेते हुए 2 सैनेटरी इंस्पैक्टर, 4 क्लर्क व 2 सफाई कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।

बता दें की इस मामले में नगर निगम ने 12 अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा है। साथ ही साथ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया हैं। वहीं, जिनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उनके खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई हैं। 

थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि घोटाले में 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापा मारी जारी है।

0 comments:

Post a Comment