बक्सर : बिहार में 2 नए डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री बने

बक्सर : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में एकबार फिर से एनडीए (NDA) की सरकार बन गई हैं। सीएम नीतीश कुमार के शपथ लेते ही कैबिनेट का गठन भी शुरू हो गया हैं। आज कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। 

बता दें की नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में 2 नए डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री बनाये गए हैं। भाजपा (BJP) के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को नए डिप्टी सीएम का पद दिया गया हैं। वहीं नीतीश कुमार पहले की तहत ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। 

बिहार में 2 नए डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री बने

सम्राट चौधरी ने बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे। यह भारतीय जनता पार्टी से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

विजय सिन्हा ने भी बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे। यह लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं।

संतोष मांझी भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। ये हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विजय चौधरी कैबिनेट मंत्री होंगे। ये सरायरंजन (समस्तीपुर) विधानसभा से जदयू के विधायक हैं।

श्रवण कुमार भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। ये नालंदा विधानसभा से जदयू विधायक हैं।

बिजेंद्र प्रसाद यादव भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। ये सुपौल से जदयू के विधायक हैं।

डॉ. प्रेम कुमार भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। ये गया टाउन से भाजपा विधायक हैं। 

सुमित कुमार सिंह भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। ये जमुई से निर्दलीय विधायक हैं।

0 comments:

Post a Comment