खबर के अनुसार दक्षिण क्षेत्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की टीम ने अहमदाबाद के मणिनगर, दानिलिम्दा, लांभा, इसानपुर क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों पर गंदगी फैलाने पर 22 दुकानें सील कर दिया हैं। जबकि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने पर 77 इकाइयों को नोटिस जारी किया गया हैं।
वहीं निगम की टीम के द्वारा 22 इकाइयों को प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने पर 2.82 लाख का जुर्माना लगाया हैं। जिससे की इलाके में हड़कंप मच गया हैं। आज भी शहर के कई इलाकों में नगर निगम की टीम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।
दरअसल अहमदाबाद की सड़कों को साफ रखने के लिए निगम के द्वारा हर दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के दौरान ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही हैं जो अहमदाबाद के सार्वजनिक सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment