अहमदाबाद में बकाएदारों की 5168 संपत्तियां सील

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में बकाएदारों की 5168 संपत्तियां सील कर दिया गया हैं। साथ ही साथ निगम के द्वारा कई इकाईयों को नोटिश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर में संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले लोगों की संपत्तियों को सील किया जा रहा हैं। जिससे कई इलाकों में हड़कंप मचा हैं। 

अहमदाबाद में बकाएदारों की 5168 संपत्तियां सील?

पश्चिम जोन के आश्रम रोड, नवरंगपुरा, पालडी, साबरमती, राणिप क्षेत्र में बकाएदारों की 4508 संपत्तियों को सील कर 2.27 करोड़ रुपए की वसूली की गई हैं। 

पूर्व जोन में रखियाल, ओढव, अमराईवाडी व निकोल क्षेत्र में 199 संपत्तियों को सील किया गया हैं और 53 लाख की वसूली हुई हैं। 

उत्तरजोन के सरसपुर व अन्य क्षेत्रों में 178 संपत्तियों को सील कर दिया गया  और 45 लाख की वसूली की गई हैं। 

दक्षिण जोन के इसनपुरा, नारोल, दाणीलीमडा क्षेत्रों में 120 संपत्तियों को सील कर 39 लाख की वसूली की गई हैं। 

उत्तर पश्चिम जोन में 68 संपत्तियों को सील कर दिया गया हैं और 6.35 करोड़ की वसूली की गई हैं। 

मध्यजोन में 52 संपत्तियों को सील कर दिया गया हैं और 45 लाख की वसूली की गई हैं। 

दक्षिण पश्चिम जोन में 25 संपत्तियों को सील कर 41 लाख की वसूली की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment