अहमदाबाद : गुजरात में सबसे अधिक 91 यूनिवर्सिटी

अहमदाबाद : गुजरात के रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2021-22 की आई रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में देश में सबसे अधिक 91 विश्वविद्यालय हैं।

खबर के अनुसार गुजरात के इस 91 यूनिवर्सिटी में से 51 निजी विश्वविद्यालय हैं। जबकि 26 सरकारी विश्वविद्यालय और 14 अन्य विश्वविद्यालय हैं। वहीं, 2012-13 की रिपोर्ट में गुजरात में 12 निजी विश्वविद्यालय थे, जो बढ़कर 91 तक पहुंच गए हैं। 

बता दें की 2012-13 की रिपोर्ट में गुजरात में निजी कॉलेजों की संख्या 1,139 थी, वह 2021-22 में 72% बढ़कर 1,954 हो गई है। फिलहाल राज्य में सरकारी और निजी मिलाकर कुल 2,374 कॉलेज हैं। इनमें से 1,954 निजी (475 अनुदानित) और 420 सरकारी हैं।

किस राज्य में कितने यूनिवर्सिटी?

गुजरात में 91 यूनिवर्सिटी हैं।

राजस्थान में 90 यूनिवर्सिटी हैं।

मध्य प्रदेश में 77 यूनिवर्सिटी हैं। 

उत्तर प्रदेश में 75 यूनिवर्सिटी हैं।

हरियाणा में 56 यूनिवर्सिटी हैं।

0 comments:

Post a Comment