बता दें की यह युग्मज ही एक नए जीवन का आरंभ करता है और इसके DNA में माता-पिता दोनों के गुणसूत्र होते हैं, जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक गुणों का निर्धारण करते हैं। इस प्रकार, वीर्य में मौजूद शुक्राणु और महिला के अंडाणु के मिलन से एक नए जीव का DNA बनता है।
DNA क्या हैं: DNA (Deoxyribonucleic Acid) एक जैविक अणु है जो सभी जीवों और कई वायरसों में आनुवंशिक जानकारी का भंडारण करता है। यह शरीर के विकास, वृद्धि, कार्य, और प्रजनन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। DNA के माध्यम से ही एक जीव का आनुवंशिक कोड उसकी सभी शारीरिक और मानसिक विशेषताओं का निर्धारण करता है।
बता दें की DNA का मुख्य कार्य यह है कि यह आनुवंशिक जानकारी को पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित करता है, जो वंशानुगत गुणों (hereditary traits) को निर्धारित करता है। DNA का निर्माण दो स्ट्रैंड्स से होता है, जो एक सीढ़ी की तरह एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यह सीढ़ी जैसी संरचना को डबल हेलिक्स (double helix) कहा जाता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment