पदों की संख्या और पद विवरण
बिहार पोस्ट ऑफिस में कुल 783 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद शामिल हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार को विभिन्न डाक सेवा कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा, जिसमें डाक वितरण, पंजीकरण, और अन्य संबंधित कार्य शामिल होंगे।
आवेदन की तिथियां
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया हैं। जबकि आवेदन संपादन की तिथि 06 मार्च 2025 से 08 मार्च 2025 तक हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप आवेदन में कोई गलती करते हैं, तो आप आवेदन संपादन विंडो के दौरान उसे सुधार सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क को लेकर विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹100/-, एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/ट्रांसवुमेन के लिए शून्य (कोई आवेदन शुल्क नहीं). आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है, और शुल्क जमा करने से पहले उम्मीदवार को सही जानकारी का ध्यान रखना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित है: न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी, जिसमें SC/ST/OBC श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि यह एक डाक सेवा से संबंधित पद है। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले, उम्मीदवार को बिहार पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र को ध्यान से भरने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

0 comments:
Post a Comment