कैसे जानें यूपी में जमीन का सरकारी रेट?
1. राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको यूपी राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको राज्य की सभी ज़मीनों का मूल्यांकन देखने का मौका मिलेगा।
2. “मूल्यांकन सूची देखें” विकल्प को चुनें: वेबसाइट के होमपेज पर आपको “मूल्यांकन सूची देखें” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें, और इसके बाद आपको जमीन की स्थिति के आधार पर मूल्यांकन की जानकारी मिल जाएगी।
3. जिला एवं तहसील का चयन करें: अब आपको अपने जिले और तहसील का नाम चुनना होगा। इसके बाद आपको संबंधित इलाके का सरकारी रेट दिखाई देगा। इस प्रक्रिया के बाद आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपकी जमीन का सरकारी रेट क्या है।
यूपी में जमीन का सरकारी रेट क्यों महत्वपूर्ण है?
यूपी में जमीन का सरकारी रेट स्टांप शुल्क और रजिस्ट्री चार्ज तय करने में मदद करता है। स्टांप शुल्क प्रदेश के हर इलाके में अलग-अलग होता है, क्योंकि यह इलाके के सर्कल रेट पर आधारित होता है। इसके अलावा, रजिस्ट्री के दौरान लगभग 7 प्रतिशत स्टांप शुल्क लिया जाता है और करीब 1 प्रतिशत रजिस्ट्री चार्ज भी लगता है।
1 .महिलाओं के लिए विशेष सुविधा
अगर आप प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महिला के नाम से करवाते हैं, तो स्टांप शुल्क में 1 प्रतिशत की छूट मिलती है। यानी महिला के नाम से रजिस्ट्री कराने पर 6 प्रतिशत स्टांप शुल्क लगता है।
2 .रजिस्ट्री के स्टांप शुल्क का महत्व
किसी भी प्रॉपर्टी का सरकारी रेट जानना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तय करता है कि रजिस्ट्री के दौरान कितना स्टांप शुल्क और रजिस्ट्री चार्ज लगेगा। यह जानकारी आपको पहले से होना चाहिए, ताकि आप खरीददारी या बिक्री के दौरान सही प्रक्रिया अपनाकर रजिस्ट्री करवा सकें।
3 .ऑनलाइन सुविधा का लाभ
पहले जमीन का सरकारी रेट जानने के लिए लोगों को अपने जिले के राजस्व विभाग का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध है। यह सुविधा न सिर्फ समय की बचत करती है, बल्कि किसी भी स्थान से आप इसे एक्सेस कर सकते हैं। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि वे अब बिना किसी परेशानी के अपना काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment