अहमदाबाद: सिर्फ 1499 रुपये में फ्लाइट टिकट!

अहमदाबाद: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली प्रमुख एयरलाइन Air India ने अपने पैसेंजर्स के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है। एयर इंडिया ने अपनी 'नमस्ते वर्ल्ड' सेल का ऐलान किया है, जो यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शानदार छूट प्रदान करेगा। 

बता दें की इस विशेष सेल का उद्देश्य यात्रियों को बजट के भीतर शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करना है। सेल के तहत फ्लाइट टिकट्स की कीमतें इतनी कम हो गई हैं कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी पसंदीदा मंजिल तक पहुंचने का सपना साकार कर सकते हैं।

सेल का विवरण

सेल की तारीखें: 2 फरवरी 2025, रात 12:01 बजे से शुरू होकर 6 फरवरी 2025, रात 11:59 बजे तक चलेगी।

यात्रा की तारीखें: टिकट बुक करने के बाद 12 फरवरी 2025 से लेकर 31 अक्टूबर 2025 तक यात्रा की जा सकती है।

बुकिंग चैनल: इस सेल का फायदा उठाने के लिए यात्री एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकट काउंटर, कस्टमर केयर और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

घरेलू उड़ानों की कीमतें

इकोनॉमी क्लास: ₹1,499 से शुरू, प्रीमियम इकोनॉमी: ₹3,749 से शुरू और बिजनेस क्लास: ₹9,999 से शुरू होगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कीमतें

इकोनॉमी क्लास: ₹12,577 से शुरू, प्रीमियम इकोनॉमी: ₹16,213 से शुरू और बिजनेस क्लास: ₹20,870 से शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment