कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल का परिचय
कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसे बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में लागू किया जाएगा। इस मॉड्यूल के माध्यम से, विभागों को कर्मचारियों की संख्या, कार्यक्षमता, तबादला-पदस्थापन, पदोन्नति, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एक ही क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी। इससे सरकारी कर्मचारियों की जानकारी को एक केंद्रीकृत तरीके से संग्रहीत और प्रबंधित किया जा सकेगा, जो प्रशासनिक निर्णयों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए इसका महत्व
1 .पारदर्शिता का अभाव कम होगा: अब तक, सरकारी कर्मचारियों के तबादला, पदस्थापन, और पदोन्नति में अक्सर पारदर्शिता की कमी देखी जाती थी। कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल के माध्यम से इन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी, जिससे कर्मचारियों को उनके अधिकारों और पदों से संबंधित सही जानकारी मिलेगी।
2 .तबादला और पदस्थापन में सुविधा: कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल से कर्मचारियों के तबादला और पदस्थापन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुगम हो जाएगी। कोई भी कर्मचारी जो पदस्थापित है, उसकी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी, जिससे उसे दूसरे स्थान पर भेजने या किसी नए पद पर नियुक्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
3 .नौकरी से जुड़ी जानकारी का केंद्रीकरण: सरकारी कर्मचारियों से संबंधित सभी जानकारियां, जैसे- सेवा संवर्ग, पदनाम, पे-बैंड, नियुक्ति प्राधिकरण, स्वीकृत बल आदि एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे सभी विभागों को कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी एकसाथ और सही समय पर मिल जाएगी।
4 .कार्मिकों की सही संख्या और कार्यक्षमता का पता चलेगा: पहले विभागों को कर्मचारियों की वास्तविक संख्या और कार्यक्षमता का सही आंकड़ा पता नहीं होता था। इस मॉड्यूल के लागू होने से, विभागों को अपने कर्मचारियों की सही संख्या और उनके कार्य प्रदर्शन का सही आंकड़ा मिल सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा।

0 comments:
Post a Comment