डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो इस दुनिया में जितने भी लोग होते हैं उन सभी लोगों की एक लव कुंडली होती हैं। जिस पर इंसान का लव लाइफ निर्भर करता हैं। अगर लव कुंडली में ग्रहों का संयोग शुभ हो तो इंसान की लव लाइफ अच्छी रहती हैं और अगर ग्रहों का संयोग अशुभ हो तो इंसान के लव लाइफ में परेशानी होती हैं। आज इसी संदर्भ में लव कुंडली के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 17 मार्च के लव राशिफल के बारे में की इस दिन किन राशियों का लव लाइफ कैसा रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 17 मार्च के दिन आपके लव कुंडली में ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल रहेगा। इस दिन सूर्य पंचम भाव में और चन्द्रमा सप्तम भाव में निवास करेगा। इससे आपके लव लाइफ में गहराई आएगी और आपको लव पार्टनर से मिलने का भी मौका मिल सकता हैं। इस दिन आप खुद को काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ से आपके जीवन में खुशियां आएगी। दिल की बात कहने के लिए यह दिन आपके अनुकूल हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला ले सकते हैं। सूर्य देव की उपासना करना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण आपके लव कुंडली में शनि भारी नजर आ रहा हैं तथा चन्द्रमा दूसरे भाव में निवास कर रहा हैं। जिससे आपका साथी इस दिन आपसे नाराज हो सकता हैं। साथ हीं साथ आपके लव लाइफ में थोड़ी बहुत अशांति आ सकती हैं। इस दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें तथा किसी भी बात को लेकर बहस ना करें। दोपहर बाद का समय लव लाइफ के लिए बेहतर होगा और प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। इस दिन आप अपने जीवन शादी के सेहत का ख्याल रखें। सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके प्रेम जीवन जे लिए लाभकारी साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 17 मार्च के दिन आपके लव कुंडली में शुक्र का प्रभाव सप्तम भाव में हो रहा हैं। जो आपके लव रिलेशन के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इससे आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती हैं और आपके सपने भी पूरे हो सकते हैं। एकतरफा प्रेम करने वाले लोगों को किसी यात्रा के दौरान लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। नए प्रेमी प्रेमिका इस दिन एक यादगार पल बिता सकते हैं और एक दूसरे से वादा कर सकते हैं। आप रिश्तों में संयम रखें और कोई भी वादा सोच समझकर करें। सूर्य देव की कृपा आपके लव लाइफ पर बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि,जल तत्व की राशि होने के कारण आपके लव कुंडली में 17 मार्च के दिन चन्द्रमा तीसरे और सूर्य पंचम भाव में होगा। जो आपके लव लाइफ के लिए शुभ साबित हो सकता हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने लव पार्टनर से सगाई कर सकते हैं तथा अपने प्रेम जीवन को एन्जॉय कर सकते हैं। इस दिन आपके लव लाइफ पर प्रेम की वर्षा होगी तथा आप अपने लव पार्टनर से मन की बात कहने में कामयाब होंगे। आपके प्रेम जीवन में रोमांस वापस आ सकता हैं और आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेमी का दिल जितने के लिए आप गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए सूर्य नमस्कार करना फलदायक साबित होगा।

0 comments:
Post a Comment