इन 2 ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है सबसे तेज

साइंस की बात करें तो इंसान के ब्लड ग्रुप का प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता हैं। सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की शारीरिक संरचना अलग अलग प्रकार के होती हैं। आज इसी संदर्भ में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में ब्लड ग्रुप पर हुए एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के बारे में जिस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता हैं। इनमें सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 2 ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है सबसे तेज।
B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ब्लड ग्रुप पर एक रिसर्च करने के बाद रिपोट जारी किया। शोधकर्ताओं ने बताया की सभी ब्लड ग्रुप में B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता हैं तथा इनमें सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं। क्यों की इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के दिमाग में पेरिटोनियल लोब और टेम्पोरल लोब उनके मस्तिष्क के सेरिब्रम में अधिक सक्रिय होता हैं। जिसके कारण इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती हैं और इनका दिमाग भी एक्टिव रहता हैं।
O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग, शोधकर्ताओं ने बताया की सभी ब्लड ग्रुप में O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप दूसरा ऐसा ब्लड ग्रुप हैं। जिस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता हैं। इनमें सोचने समझने की शक्ति और ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले अधिक होती हैं। ये लोग किसी काम को बड़ी आसानी से कर लेते हैं। इनके शरीर का सर्कुलेशन अन्य ब्लड ग्रुप के मुकाबले बेहतर तरीकों से काम करता हैं। जिससे दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। इनका याददाश्त अच्छी होती हैं तथा सेरिब्रम अधिक सक्रिय रहता हैं।
इस रिसर्च को करने के लिए कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सभी ब्लड ग्रुप के 69 लोगों को शामिल किया और फिर उन लोगों से ब्लड का सैम्पल लेकर उनपर अध्ययन किया। साथ हीं साथ शोधकर्ताओं ने इंसान के दिमाग के बारे में भी जानकारी एकत्रित की। जिससे ये साबित हो पाया की B पॉजिटिव और O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता हैं। लेकिन ये इंसान की सोच और अनुवांशिक कारणों से घटता बढ़ता रहता हैं। जो लोग अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तथा अपनी सोच को सकारात्मक रखते हैं। उनका दिमाग ज्यादा एक्टिव और तेज रहता हैं।

0 comments:

Post a Comment