सफेद बालों को काला करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्त्तमान समय में गलत खान पान की वजह से इंसान का बाल सफेद होने लगता हैं और बालों में रूखापन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे बाल देखने में ख़राब लगने लगता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के  बारे में उस उपाय को अपना कर आप अपने बालों को काला कर सकते हैं और साथ हीं साथ बालों के रूखापन की समस्या को दूर कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सफेद बालों को काला करेंगे ये 5 घरेलू उपाय। 
ब्लैक कॉफी, अगर आप अपने सफ़ेद बालों को काला करना चाहते हैं तो आपके लिए ब्लैक कॉफी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं। सफेद बालों को काला करने के लिए आप ब्लैक कॉफी को उबालकर उसे पुरे बाल में लगाएं और कुछ समय के बाद आप अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों से रूखापन की समस्या समाप्त हो जाएगी और आपके बाल प्राकृतिक तौर पर काले हो जाएंगे।

आंवला, दरअसल आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ साथ विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती हैं। जो बालों को काला और मुलायम रखने में सहायक होती हैं। आप आंवला को सबसे पहले पानी में उबाल लें और उसे उबाल पर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसे अपने बालों में लगाएं। इस उपाय को सप्ताह में कम से कम एक बार अपनाएं। इससे आपके बालों का रंग काला हो जायेगा और आपके बाल प्राकृतिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। 

चाय पत्ती, अगर आप प्रतिदिन चाय पत्ती को उबालकर बालों में लगाते हैं तो इससे आपके सफेद बाल काला हो जाएंगे और आपके बालों में प्राकृतिक चमक आ जाएगी। इससे आपके बाल खूबसूरत हो जाएंगे तथा बालों में मजबूती भी बनी रहेगी। चाय पत्ती से बालों को धोने से डेंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपके बाल स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे। 

मेंहदी, सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होता हैं। आप मेहंदी को आंवला, त्रिफला या शिकाकाई में मिलाकर अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल प्राकृतिक तौर पर काला हो जायेगा और आपके बालों से रूखापन की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। साथ हीं साथ आपके बाल कोमल और मुलायम हो जाएंगे। 

ओट्स, दरअसल ओट्स में बायोटिन की मात्रा मौजूद होती हैं जो बालों को काला करने का काम करती हैं। आप ओट्स को पीसकर उसे पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और उसे अपने बालों में लगाएं। सुख जाने के बाद इसे ठंडा पानी से धो लें। इससे आपके बाल सुंदर और मुलायम हो जाएंगे। साथ हीं साथ आपके बालों का रंग काला हो जायेगा और बालों में मौजूद डेंड्रफ की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में एक बार जरूर अपनाएं। इसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment