गर्भावस्था में इन 5 लक्षणों को न करें अनदेखा, महिलाएं जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय जब महिलाओं के शरीर में कुछ परेशानी होती हैं तथा गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं तो महिलाओं के शरीर में पहले से हीं कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों के बारे में महिलाओं को जानना बहुत ज़रूरी होता हैं ताकि महिलाएं अपना ख्याल रख सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे लक्षण के बारे में जो लक्षण अगर किसी गर्भवती महिला में दिखता हैं तो इसे अनदेखा ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
उल्टी अधिक होना, गर्भावस्था में उल्टी होना महिलाओं के लिए आम बात होता हैं। लेकिन अगर ये उल्टी की समस्या अधिक होती हैं तो महिलाएं इसे अनदेखा ना करें। क्यों की गर्भावस्था में ज्यादा उल्टी होना शरीर में डायरिया और पानी की कमी के कारण होता हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे हैं बच्चे पर पड़ता हैं। इससे बच्चे के विकास में बाधा आती हैं और बच्चा खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए गर्भावस्था में अगर किसी महिला को अधिक उल्टी होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

पेट में अधिक दर्द, गर्भावस्था में जब किसी महिला के पेट में ज्यादा दर्द होता हैं तो महिलाएं इसे अनदेखा ना करें और डॉक्टर की सलाह लें। क्यों की कई बार गर्भ में बच्चा उल्टा हो जाता हैं या गर्भाशय की कोशिकाओं में खिचाव आ जाता हैं। जिससे महिलाओं को अधिक पेट दर्द की समस्या होती हैं। ये महिला और और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक माना जाता हैं। इसलिए महिलाएं इनसे बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की भूल ना करें। 

बुखार आना, गर्भावस्था में बुखार आना किसी संक्रमण या फ्लू का लक्षण होता हैं। इससे महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा शिशु भी बीमार पड़ जाता हैं। जिससे बच्चे की शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होती हैं। इसलिए अगर किसी महिला को गर्भावस्था के समय बुखार आता हैं तो इसे अनदेखा ना करें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से बचा जा सकें। इस समस्या को नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।

पेल्विक में दर्द होना, यदि किसी गर्भवती महिला को पेल्विक में रुक रुक कर दर्द होता हैं तो ये लक्षण महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। महिलाएं इसे अनदेखा ना करें। क्यों की पेल्विक में रूक रूक का दर्द होना गर्भपात की ओर इशारा करता हैं। इससे बच्चा समय से पहले जन्म ले लेता हैं। इसलिए इस लक्षण को महिलाएं अनदेखा ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से बचा जा सके। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

चक्कर आना, गर्भावस्था में चक्कर आना महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। क्यों की गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में जब लो ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन हो जाती हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित रहता हैं तब महिलाओं को चक्कर आने लगता हैं। इस समस्या के कारण गर्भावस्था में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भावस्था में अगर किसी गर्भवती महिला को चक्कर आता हैं तो इसे अनदेखा ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से बचा जा सके।   

0 comments:

Post a Comment