जानें गर्भवती होने के बाद शरीर में होने वाला पहला बदलाव कौन सा है

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही होती हैं तो उसे इस बात की चिंता बनी रहती हैं की गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाला पहला बदलाव कौन सा होता हैं। इस बात को जानने के लिए एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध किया ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। आज इसी संदर्भ में इस शोध के द्वारा ये जानने की कोशिश करेंगे की गर्भवती होने के बाद शरीर में होने वाला पहला बदलाव कौन सा हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
शोध, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 46 महिलाओं पर एक रिसर्च करने के बाद एक रिपोट जारी किया। इस रिपोट में शोधकर्ताओं ने बताया की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो उसके शरीर में सबसे पहला बदलाव यूरिन में होता हैं। महिलाओं को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। क्यों की यूरिन टेस्ट के द्वारा महिलाएं गर्भवती होने का पता सबसे पहले लगा सकती हैं और ये जान सकती हैं की वो गर्भवती हैं या नहीं। 

इस शोध के बारे में रिपोट जारी करते हुए एमोरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेनियल बेन का कहना हैं की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं जब उसके शरीर में सबसे पहले प्रोटीन का लेवल बढ़ जाता हैं। साथ हीं साथ शरीर में प्रेगनेंसी हार्मोन्स का उत्सर्जन होने लगता हैं। जिसके कारण महिलाओं की किडनी ठीक तरीकों से काम नहीं करती हैं और यूरिन में पीलापन आ जाता हैं तथा इसमें झाग बनने लगता हैं। मेडिकल साइंस में ये संकेत महिलाओं के गर्भवती होने का पहला संकेत माना जाता हैं। इसके बाद महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं और फिर महिलाओं को उल्टी होना प्रारंभ होता हैं। 

इस शोध को करने के लिए एमोरी यूनिवर्सिटी के 5 शोधकर्ताओं ने डेनियल बेन के नेतृत्व में 46 महिलाओं पर शोध किया। इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं में महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन पर अध्ययन किये। साथ हीं साथ उनपर कई तरह के मेडिकल टेस्ट किये गए। जिससे ये साबित हो पाया की गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में सबसे पहला बदलाव यूरिन में होता हैं। इसलिए गर्भधारण की सही जानकारी महिलाओं को यूरिन टेस्ट के द्वारा हीं मिलता हैं।   

0 comments:

Post a Comment