हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिला को डॉक्टर ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में से सबसे लाभकारी और फायदेमंद अखरोट का सेवन होता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे अखरोट खाने के फायदे के बारे में की गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना क्यों ज़रूरी होता हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे महिलाओं के स्वास्थ पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
बच्चे के विकास में सहायक, गर्भावस्था में अखरोट खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं तथा बच्चे में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसे खाने से बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यक तत्व मिलते हैं। जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं तथा इसके विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं प्रतिदिन नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए। ये सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स होता हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता हैं, अखरोट को ऊर्जा का बेहतर स्रोत माना जाता हैं। गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से गर्भवती महिला के शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इतना हीं नहीं अखरोट के सेवन से महिलाओं के जोड़ों का दर्द भी समाप्त हो जाता हैं तथा महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं।
अच्छी नींद आती हैं, गर्भावस्था के दौरान लगभग सभी गर्भवती महिला को नींद ना आने की समस्या होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए अखरोट का सेवन सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। क्यों की अखरोट के सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता हैं। जिससे महिलाओं को अच्छी नींद आती हैं और महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर से नींद ना आने की समस्या समाप्त हो जाती हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत, गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से महिलाओं के शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं। जिससे महिलाओं में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं। अखरोट में विटामिन, मिनरल्स के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3, फैटी एसिड की मात्रा मौजूद होती हैं जो शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखती हैं। इसे माँ और बच्चे के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं।
हाई बीपी को कंट्रोल, दरअसल अखरोट में पोटेशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखते हैं। इससे हाई बीपी की समस्या कंट्रोल होती हैं तथा महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल बर्न करता हैं। जिससे गर्भवती महिलाएं स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को सुबह की डाइट में अखरोट का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment