डेस्क: हमारे देश में बहुत दिनों से एक बात चल रही है की इस देश में एक चुनाव होना चाहिए चाहे वो लोकसभा का चुनाव हो या विधान सभा का चुनाव हो दोनों चुनाव को एक साथ होना चाहिए। इसके लिए भारत के प्रधान मंत्री कुछ दिन पहले सभी नेताओं की एक बैठक भी बुलाए। जिसके बहुत से नेता शामिल हुए और बहुत से नेता शामिल नहीं हुए। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ हैं की एक देश एक चुनाव से देश को क्या फायदा होगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करते हैं की एक देश एक चुनाव से क्या फायदा होगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .हमारा देश एक बहुत बड़ा देश हैं। इस देश में 29 राज्य हैं। एक देश एक चुनाव से सबसे बड़ा फायदा पैसों को लेकर होगा। इससे हमारे देश की अर्थववस्था मजबूत होगी। क्यों की एक देश एक चुनाव होगा और एक साथ लोकसभा और विधान सभा के चुनाव होंगे जिससे चुनाव आयोग को पैसा कम खर्च करना पड़ेगा।
2 .अगर हमारे देश में एक साथ लोकसभा और विधान सभा का चुनाव होता हैं तो इससे समय की बचत होगी।
3 .जब भी लोग सभा और विधान सभा के चुनाव होते हैं तो उस राज्य या देश में आचार संहिता लागू हो जाता हैं। जिसके कारण सरकारी काम काज प्रभावित होते हैं। अगर एक देश एक चुनाव हुआ तो सरकारी काम काज में बाधा नहीं आएगी।
4 .हमारे देश में जब चुनाव होते हैं तो बहुत से कर्मचारियों को काम पे लगाया जाता हैं। चाहे वो स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर हो या किसी और काम करने वाले कोई कर्मचारी हो। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती हैं। साथ साथ सरकारी काम काम भी रूक जाता हैं। इसलिए अगर एक देश एक चुनाव होता हैं तो पांच साल में सिर्फ कुछ दिनों के लिए हीं काम काज प्रभावित होगी।

0 comments:
Post a Comment