डेस्क: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कल मिडिया से बात करते हुए कहा हैं की शिखर धवन को वर्ल्ड कप से बाहर होना भारतीय टीम के लिए जरूर एक छटका हैं। लेकिन भारत की टीम अभी भी वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम हैं। के ले राहुल शिखर धवन की जगह टीम को मजबूत ओपनिंग सच्चेदारी देने में सछम हैं।
माइकल हसी का ये भी कहना हैं की भारत का युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी अच्छे फ्रॉम में हैं। उन्होंने आईपीएल में काफी रंग बनाया हैं। इस हिसाब से भारतीय टीम को शिखर धवन की कमी नहीं खलेगी। भारतीय टीम अभी भी विश्व कप जीत सकती हैं और वो किसी भी टीम को हरा सकती हैं।
माइकल हसी का कहना हैं की हमारी नजर में ऑस्ट्रेलिया और भारत विश्व कप का सबसे मजबूत दाबेदार हैं और यही टीम वर्ल्ड कप जीत सकती हैं। दरअसल शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शतक जमाया था और वो चोटिल हो गए थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था की शिखर धवन बहुत जल्द फ़िट हो जायेंगे।
लेकिन शिखर धवन चोट से उभार नहीं पाए हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया हैं। अब देखना होगा की क्या उन्हें प्लेन 11 में जगह मिल पाती हैं या नहीं। इस समय ऋषभ पंत भी माफ़ी अच्छे फ्रॉम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले गए मैच से पहले ही भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

0 comments:
Post a Comment