सरकारी नौकरी: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें की इंडियन बैंक ने सुरक्षा गार्ड सह चपरासी के पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इंडियन बैंक द्वारा कुल 115 रिक्त पद जारी किए गए हैं। आप इन पदों पर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
पदों का नाम : पदों की संख्या
सुरक्षा गार्ड सह चपरासी 115
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 04 अक्तूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 नवंबर 2019
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित है।
योग्यता :
इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन टेस्ट, स्थानीय भाषा का टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट पर आधारित होगा।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो वेबसाइट www.indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment