नई दिल्ली: डॉ अब्दुल कलाम एक टीचर, वैज्ञानिक और लोगों के एक महान राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और लोगों की सेवा में लगा दी। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। आज उनके द्वारा बताए गए कुछ ऐसे विचार के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। जो विचार आपकी जिंदगी बदल देगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
2 .विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
3 .अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
4 .सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
5 .हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
6 .अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
7 .शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
8 .इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
9 .जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती हैं।
10 ,इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करनेवाले छोड़ देते हैं।
11 .जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जायें, उस दिन मान लीजिये आप कामयाब हो गये।
12 .युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।

0 comments:
Post a Comment