2019 में किस क्षेत्र में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार हैं जो हर साल चिकित्सा, रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र , साहित्य , अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में दिया जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की साल 2019 में ये पुरस्कार किन लोगों को दिया जायेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
 
रसायनशास्त्र :
साल 2019 में जॉन बी गुडएनफ, स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को रसायनशास्त्र में नोबेल प्राइज मिलेगा। तीनों ने मिलकर लिथियम आयन बैटरी विकसित की थी। इन बैटरियों का इस्तेमाल आज अंतरिक्ष से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों व रोजमर्रा की चीजों में भी बड़े स्तर पर हो रहा है। 

चिकित्सा :
साल 2019 में चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिका के विलियम केलिन, ग्रेजग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता समझने और उसके अनुकूल बनने की कोशिकाओं की क्षमता तलाशी हैं। इससे वैज्ञानिकों को  कैंसर के इलाज के नए तरीके ढूंढने में मदद मिलेगी। और इसका सटीक इलाज ढूंढा जा सकेगा। 

भौतिकशास्त्र :
साल 2019 में कनाडा-अमेरिका के जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को भौतिकशास्त्र का नोबेल प्राइज दिया जाएगा। इन्होंने अपने काम के जरिए दुनिया को समझाया कि बिग बैंग के बाद ब्रह्मांड का विकास कैसे हुआ।

अर्थशास्त्र :
साल 2019 का अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जीऔर उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग के उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा

साहित्य :
साल 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार पीटर हैंडके को दिया जाएगा जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। 

शांति :
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को साल 2019 का शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने के लिए दिया जाएगा।  

0 comments:

Post a Comment