दीपावली पर इन 5 उपायों से मिलती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं ताकि दैनिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहें। आज इसी  विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो उपाय अगर आप दीपावली के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .शास्त्रों के अनुसार धनतेरस या दीपावली पर अगर संभव हो तो किसी किन्नर से उसके हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। यह उपाय आपको जिंदगी में बहुत सफलता दिला सकता है। 

2 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा कर उसे अपनी तिजोरी में रखने से जीवन में तरक्की और सुख सुविधाओं में अपार वृद्धि होती है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं। 

3 .धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उस के पास माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज कौड़ी को रख दें इसके बाद माता लक्ष्मी और धनकुबेर की आराधना करें। इससे आपके जीवन पर धन की वर्षा होगी और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। 

4 .दीपावली के दिन कौड़ी को आप अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं आएगी। 

5 .शास्त्रों के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को अपनी तिजोरी में स्थापित करें। इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।  

0 comments:

Post a Comment