तुलसी का पौधा दूर करेगा समस्त वास्तु दोष, ध्यान रखें ये 5 बातें

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता हैं। अगर आप इसे अपने घरों में लगाते हैं तो इससे घर से सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान तुलसी के पौधों के साथ जरूर रखें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .शास्त्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहती हैं और धन की कमी नहीं होती हैं। 

2 .शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे के पत्ते को एकादशी, रविवार और मंगलवार को नहीं तोडना चाहिए। इससे जीवन में दरिद्रता आती हैं तथा इंसान को मेहनत करने के बाद भी फल प्राप्त नहीं होते हैं। 

3 .अगर आपके घर में वास्तु शास्त्र संबंधी कोई दोष है यानि की हमेशा आपके घर में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है तथा घर में लोगों के बीच मतभेद रहता हैं तो आप दक्षिण- पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे आपके घरों की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। 

4 .शास्त्रों के अनुसार यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे नदी में डाल देना चाहिए। यदि आप ऐसा न कर सके तो पौधे को गमले की मिट्टी में ही दबा देना चाहिए। इसे फेकना नहीं चाहिए। 

5 .तुलसी के सूखे पेड़ को भूलकर भी ना जलाएं। इससे घरों में परेशानी आने लगती हैं और इंसान धीरे धीरे कर्ज से दब जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment