मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता हैं। इस दिन जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करते हैं। उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं तथा उनके जीवन में अच्छे दिन आ जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप मंगलवार के दिन करते हैं तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी। 
1 .मंगलवार को नहा-धोकर साफ धुले हुए वस्त्र पहनें। इसके बाद नजदीकी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल तथा सिंदूर मिश्रित चोला चढ़ाएं।  साथ ही चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें तथा सच्चे  आराधना करें। इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी तथा आपके जीवन में सुख ऊपर समृद्धि बनी रहेगी। 

2 . मंगलवार के दिन आप 'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने' मंत्र का जाप कम से कम 5 बार करें। इससे आपके जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का बास होगा तथा  मनोकामनाएं पूरी होगी। 

3 .मंगलवार के दिन लाल कपड़ा पहन कर हनुमान जी की पूजा करें तथा उनके लिए व्रत रखें। इससे हनुमान जी की कृपा आपके जीवन पर बनी रहेगी। 

4 .मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें।  अब इस पत्ते को अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

5 .मंगलवार के दिन किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं और वहां बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इससे आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी तथा जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। 

0 comments:

Post a Comment