रिसर्च- इस दुनिया में मेडिकल साइंस के द्वारा सेक्स लाइफ पर प्रतिदिन कई तरह के रिसर्च किये जाते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकते हैं। कुछ दिन पहले हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ की कम सेक्स करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती हैं। जो बेहद ही चिंताजनक हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च में यह बात निकल कर सामने आ चुकी है कि जो पुरुष ऐक्टिव लाइफ जीते हैं और नियमित रूप से एक्सर्साइज करते हैं उनकी सेक्शुअल लाइफ बेहतर होती है। ऐसा न करने वालों को इरेक्शन और सेक्स में प्रॉब्लम हो सकती है।
इतना ही नहीं रिसर्च से यह साबित हुआ है कि अगर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या है तो उनमें मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने के काफी चांसेज रहते हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मरीजों में मसूड़ों की समस्या होने की संभावना सात गुनी ज्यादा होती है। इसकी वजह यह है कि आपको मुंह के बैक्टीरिया आपके शरीर में कहीं भी पहुंच सकते हैं और पीनिस की ब्लड वेसेल्स पर भी प्रभाव डालते हैं। जो पुरुषों के लिए खतरनाक साबित होता हैं।
अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार हफ्ते में एक दिन से कम सेक्स करने पर पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या दोगुनी हो जाती है। हफ्ते में तीन बार सेक्स करना बेस्ट माना जाता है। इसलिए सभी कपल को इस बात का ख्याल रखना चाहिए ताकि उनके सेक्स लाइफ में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
रिसर्च के अनुसार अगर आप ट्रांस फैट्स ज्यादा लेते हैं तो आपकी स्पर्म क्वॉलिटी गिर जाएगी। बेहतर है इनसे दूरी बनाएं। जंक फूड्स, कुकीज, पिज्जा, फ्रोजेन फूड्स आदि का सेवन ना करें। इससे आपके स्पर्म की गुणवत्ता ख़राब हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment