हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार नींबू-पानी का सेवन इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे नींबू-पानी पीने के फायदों के बारे में की इसके सेवन से शरीर में कौन कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रख कर शरीर में पानी की कमी को पूरा रखता हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं तथा पानी की कमी नहीं होती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन नींबू-पानी का सेवन करना चाहिए।
2 .जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री ऐंड न्यूट्रिशन की एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि नींबू के रस और नींबू के छिलके में पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल, फैट को बर्न करने के लिए लिवर को उत्तेजित करता है। इससे इंसान की लिवर स्वस्थ और फ़ीट रहती हैं।
3 .आयुर्वेद के अनुसार अगर आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूला हुआ महसूस हो रहा है तो नींबू पानी इसे कम करने में मदद कर सकता है। इससे पेट गैस की समस्या भी दूर हो जाती हैं।
4 .अगर किसी व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो उनके लिए नींबू-पानी के साथ नमक मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता हैं। इससे लो बीपी की समस्या कंट्रोल रहती हैं।
5 .नींबू-पानी के सेवन करने से शरीर का फैट बर्न होता हैं तथा शरीर में अतरिक्त कैलोरी नहीं जमती हैं। जिससे वजन में कमी आने लगती हैं।

0 comments:
Post a Comment