नई दिल्ली: भारत रत्न भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में संस्थापित देश के सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। हालांकि, भारत रत्न पुरस्कार किसे प्रदान करना है इसकी सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। पिछले कुछ वर्षों में राजनीति, विज्ञान, व्यवसाय, खेल, संगीत, आदि क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन वैज्ञानिकों के बारे में जिन वैज्ञानिकों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सी.वी. रमन
सी.वी. रमन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित वैज्ञानिक थे। वो पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिनके वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। रमन, जिनको वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी यह खोज दुनिया भर में रमन प्रभाव के नाम से जानी जाती है जो प्रकाश के प्रकीर्णन और प्रभाव की खोज से संबंधित है।
एम विश्वेश्वरय्या :
एम विश्वेश्वरय्या एक मशहूर इंजीनियर थे। इन्हे वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत में हर साल इनका जन्मदिन 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया था और वह हैदराबाद की बाढ़ संरक्षण प्रणाली के प्रमुख डिजाइनर थे।
ए पी जे अब्दुल कलाम :
डॉक्टर कलाम एक प्रशंसित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (एयरोस्पेस) और रक्षा वैज्ञानिक थे। इन्हे वर्ष 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वह इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्रामिंग के पितामह थे। कलाम वर्ष 2002 से वर्ष 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
सीएनआर राव :
सीएनआर एक रसायनशास्त्री हैं। इन्हे वर्ष 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी, मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर, सॉलिड स्टेट और रसायन विज्ञान में काफी शोध किये है।

0 comments:
Post a Comment