डाक विभाग में सरकारी नौकरी के मौके, यहां करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: अगर आप डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका हैं। क्यों की आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्तियां के एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
पद का नाम :                              पदों की संख्या
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)               2707  

पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 अक्तूबर 2019
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर  2019

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 अक्तूबर 2019 
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 नवंबर 2019

योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरुरी हैं। 

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष  और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट http://www.appost.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।  

0 comments:

Post a Comment